पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

गोपेश्वर (चमोली)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को कुंड, गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पं. पंत को नमन किया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज व राष्ट्र को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षक बद्रीनाथ वन प्रभाग प्रणाली रमेश, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उप जिलाधिकारी राज कुमार पांडे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज

Thu Sep 10 , 2026
सैंजी-लगा डुमक सड़क की आपत्ति का होगा निस्तारण गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सैंजी-लगा डुमक मोटर मार्ग के वन भूमि हस्तांतरण को लेकर उठी आपत्ति का निस्तारण अब पुराने राजस्व एवं वन अभिलेखों के आधार पर किया जाएगा। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्ष 1920, 1930 और 1956 के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!