उत्तराखंड : कौडियाला के पास पलटी लोकल बस, आठ यात्री घायल

ऋषिकेश/टिहरी :  टिहरी जनपद के कौडियाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक लोकल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा तथा एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन

Sun Jun 7 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजकीय पॉलिटेक्निक, पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करने से रोकना शिक्षकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि छात्र के पुलिस विभाग में तैनात पिता और मामा ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!