सतपुली में पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

सतपुली : तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला अचानक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 वर्ष) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं, तभी अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार हेतु रेफर करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय एवं सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हैली सेवा उपलब्ध करायी गयी। शासन के निर्देश पर हैली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Sat Apr 4 , 2026
  चारधाम यात्रा मार्ग होगा और सुरक्षित, NH-134 पर व्यापक कार्यों को मंजूरी सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के लिए NH-09 पर भी विशेष फोकस यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को मिलेगा नया मजबूती देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!