उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आज बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज मंगलवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज तूफान की संभावना है।

केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ बारिश और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों के लिए हल्की बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रहेगा। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बरकरार है। वहीं, सोमवार शाम चली तेज हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शाम के समय ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात

Wed Apr 8 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के 15 दिन के ‘राजनीतिक अवकाश’ ने पार्टी के भीतर चर्चाओं और अटकलों का दौर शुरू कर दिया है। इस बीच सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!