एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 6 गैस गोदामों और 1 पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण

पौड़ी : जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत 06 गैस गोदामों और 01 पेट्रोल पम्प/पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में 02 गैस गोदाम, जबकि दुगड्डा क्षेत्र, पौड़ी क्षेत्र, उफरैंखाल-रिखणीखाल क्षेत्र में 01-01 गैस गोदाम तथा थलीसैंण क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 01 पेटी डीजल डीलर का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीणों के आंदोलन के समर्थन में उतरे बद्रीनाथ विधायक बुटोला

Mon Apr 6 , 2026
ज्योतिर्मठ। चमोली जिले में एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना के विरोध में पांच ग्राम सभाओं का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। अणिमठ, पैनी, सेलंग, ढाक, बड़गांव और तपोवन के ग्रामीण अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं, जिन्हें अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। रविवार को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!