बदरीनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी व अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान (IPS) तथा चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने ज्योतिर्मठ स्थित भगवान नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने भगवान नृसिंह के प्रातः कालीन अभिषेक में प्रतिभाग कर आदि जगद्गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी के दर्शन किए और यात्रा की निर्विघ्न संपन्नता की कामना की।

इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) द्वारा अधिकारियों को भगवान का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंदिर दर्शन के उपरांत एडीजी ए.पी. अंशुमान ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले दो-तीन दिनों से जनपद के दौरे पर रहे महानिदेशक ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्थानों पर बैठकें कीं और उनके महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिले, जिसके लिए धरातल पर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Thu Apr 16 , 2026
लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 25 छात्र छात्राएं शामिल हुए, जिनका रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।  विद्यालय के छात्र आयुष मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान, विराज सोंधी ने 96% […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!