केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त, दो वाहन किए गए सीज

रुद्रप्रयाग : पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई।

​चेकिंग के दौरान एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो (HR 26FR 8474) को रोका गया, जिस पर अवैध रूप से पुलिस की नीली-लाल लाइट, हूटर और ‘एस्कॉर्ट’ के साथ पुलिस का चिन्ह लगा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक टोल टैक्स से बचने और अन्य यात्रियों पर प्रभाव जमाने के लिए पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा था। एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर दिया है।

​एक अन्य मामले में, राजस्थान नम्बर की स्विफ्ट कार (RJ 44CA 9337) के चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। एल्कोमीटर टेस्ट में पुष्टि होने के बाद, पहाड़ी रास्तों पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के जुर्म में उक्त वाहन को भी मौके पर सीज किया गया।

​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान कानून का उल्लंघन और पुलिस के अधिकारों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यायालय द्वारा जारी NBW में वांछित वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार

Thu May 14 , 2026
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!