सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर कार्रवाई

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक एवं सघन यातायात चेकिंग अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चालाया जा रहा है। जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए न केवल दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में दैनिक चेकिंग के दौरान 05 वाहन चालक (कोटद्वार–03, यातायात कोटद्वार–01, यातायात श्रीनगर–01) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के वाहनों को सीज करते हुए संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 30 वाहन चालकों (कोटद्वार–02, श्रीनगर–12, लक्ष्मणझूला–14, यातायात कोटद्वार–02) के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जनपदभर में कुल 87 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue May 12 , 2026
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!