पौड़ी गढ़वाल : अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक

पौड़ी : महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल विवाह रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

शनिवार को थलनदी एवं त्रिपालीसैंण में आयोजित कार्यक्रमों में 53 छात्राओं को जागरूक किया गया। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न चरणों में अब तक 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा चुका है। अभियान के तहत विद्यालयों में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधिक अभिभावक नियुक्ति से दिव्यांगजनों को मिलेगा सशक्त सहारा

Sun Apr 19 , 2026
प्रत्येक तिमाही में होगी समीक्षा, सुनिश्चित होगा दिव्यांग कल्याण गोपेश्वर (चमोली)। निशक्त व्यक्तियों को विधिक अभिभावक नियुक्त करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला स्तरीय लोकल लेवल कमेटी की बैठक में चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विधिक अभिभावकों की नियुक्ति कर प्रमाण पत्र जारी करने के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!