टिहरी में गांव की तरफ बढ़ रही थी जंगल की आग, बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत

टिहरी: टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पैंडुला में जंगल की आग बुझाने गई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय अंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगल में लगी आग धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान अंजू देवी आग को घरों तक पहुंचने से रोकने के लिए उसे बुझाने जंगल की तरफ गई थीं।

पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल के अनुसार, महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की ओर से फैल रही आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। आग बुझाने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब अंजू देवी देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव जंगल के पास बरामद हुआ।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जंगल की आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही वनाग्नि अब गांवों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

Fri May 22 , 2026
पौड़ी : विकासखंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोटि के राजस्व ग्राम दुर्गाकोट में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने ने की। शिविर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!