कोटद्वार : 13वें शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट पर एमकेवीएन का कब्जा

कोटद्वार : मोटाढाक स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित 13वें शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन महावीर सिंह बिष्ट और विनोद पंत ने किया। खिताबी मुकाबले में एमकेवीएन और कॉन्वेंट की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। पहले हाफ में एमकेवीएन की टीम 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की और कॉन्वेंट को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच के दौरान मेहरबान नेगी और तरुण इष्टवाल ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

विजेता एमकेवीएन टीम को ट्रॉफी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदान की, जबकि 13,000 रुपये की पुरस्कार राशि गिरीराज सिंह रावत ने दी। वहीं, उपविजेता कॉन्वेंट टीम को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत और पूर्व सैनिक महेन्द्रपाल सिंह रावत ने ट्रॉफी प्रदान की तथा टीम को 6,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बाल भारती पब्लिक स्कूल के रौनक को आठ गोल करने पर गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया। एमकेवीएन के समर्थ बिष्ट को उदीयमान खिलाड़ी, आयुष बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और दिव्यांशु नेगी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

आयोजन समिति के सदस्य सिद्धार्थ रावत ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमकेवीएन की टीम पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के उत्साह, बेहतरीन खेल और दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता हत्याकांड : सुरेश राठौड़ के बाद उर्मिला सनावर भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार, लाइव टेस्ट की मांग से बढ़ी चर्चा

Sat Oct 24 , 2026
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान और वायरल ऑडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शुक्रवार को मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति जताई है। वहीं, उर्मिला सनावर ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!