श्रद्धालुओं के लिए खुले लाटू धाम के कपाट

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक के वाण गांव में स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पारंपरिक रीति रिवाजों और धार्मिक परंपराओं के बीच दोपहर बाद खोल दिए गए। इस मौके पर सैकडों श्रद्धालुओं ने लाटू देवता के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया।

शुक्रवार को बुधपूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में वेदिक मंत्रोच्चार तथा विधि विधान के बीच लाटू देवता के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों को खोल दिए गए। इसके साथ ही अब ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं को लाटू देवता के दर्शनों का पुण्य लाभ मिलेगा। लाटू देवता के पुजारी खेम सिंह नेगी ने धार्मिक परंपराओं और रीति रिवाजों का निर्वहन करते हुए कपाट खोले।

कपाटोद्घाटन अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं ने पारम्परिक झोडा, झुमेला लोकनृत्य किया। स्थानीय ग्रामीणों नें मां नंदा और लाटू देवता के लोकगीत और जागर भी लगाये। इस शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने लाटू मंदिर वाण पहुंचकर भगवान लाटू देवता का आशीर्वाद लिया। मां नन्दा देवी के धर्म भाई माने जाने वाले भगवान लाटू देवता, नन्दा राजजात यात्रा में वाण से अगुवाई करते हैं।

कपाट खुलने के अवसर पर नैनीताल हाईकोर्ट के जज सुभाष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, वाणा की प्रधान नन्दुली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली, हीरा सिंह बुग्याली, हीरा सिंह पहाड़ी, अवतार सिंह,  महावीर सिंह, नारायणबगड़ के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली के तारों में झूल रहे बंदर, राहगीर परेशान

Sat May 2 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात से बढ़ता ही जा रहा है। बाजार के आम चैराहों पर आते जाते राहगीरों पर झपटा मारकर नुकसान पहुंचाते है। जिससे लोगों का आम रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। बंदरों द्वारा घरों में जबरदस्ती घुस कर खाद्यय सामग्रीयों को भी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!