कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालों पर सख्त एक्शन, 7 वाहन सीज और लाइसेंस निरस्त

कोटद्वार : ओवरस्पीडिंग करने वाले 20 चालकों पर कड़ी चालानी कार्रवाई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 103 वाहन चालक कार्रवाई की जद में।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद भर में दैनिक चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 103 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान 07 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए (कोटद्वार-04, श्रीनगर-01,यातायात कोटद्वार-02) जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालकों के वाहन सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। वहीं ओवरस्पीड एवं रैश ड्राइविंग,मोबइल फोन प्रयोग कर वाहन चलाना,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले कुल 54 (लक्ष्मणझूला-29, श्रीनगर-03, यातायात कोटद्वार-02, कोटद्वार-20) वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि 

Thu Jun 4 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!