केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने शनिवार को केंद्रीय औषधि भंडार गोपेश्वर का निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने छह औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय विश्लेषणशाला, देहरादून भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान औषधियों के भंडारण, रख-रखाव और वितरण से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने दवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने और भंडारण व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण और नमूना जांच का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापरक एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना और निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी रमेश नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश

Sun Oct 25 , 2026
सड़कों को गड्ढामुक्त करने और सौंदर्यीकरण कार्यों का देर रात निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती; काम में तेजी लाने के लिए श्रमिक बढ़ाने को कहा हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!