भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नौ मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भारी माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर गैरसैण क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया गया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार नौ से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराडीसैण) में विधानसभा का बजट सत्र संचालित होने जा रहा है। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के साथ ही अधिकारियों तथा कर्मचारियों की आवाजाही होगी। इसके चलते गैरसैण क्षेत्र जाम की स्थिति पैदा न होने देने के लिए भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि गैरसैण क्षेत्र में प्रातः सात से रात्रि आठ बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके चलते कर्णप्रयाग-सिमली-ग्वालदम होते हुए मालवाहक वाहन कुमाऊं और गढ़वाल में आवाजाही करेंगे। गैरसैण क्षेत्र में छोटे मालवाहक वाहन रात्रि आठ बजे बाद और सुबह  सात बजे तक आवाजाही करने को स्वतंत्र रहेंगे। उन्होंने सभी मालवाहक वाहनों के स्वामियों से सत्र के दौरान आवाजाही को सुचारू रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई

Sat Mar 7 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद चंपावत के बाराकोट विकासखंड के झूलापे गांव निवासी अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संघ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!