उत्तराखण्ड : पौड़ी गढ़वाल के डॉ. विनोद बछेती बने भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोट विकासखंड स्थित ग्राम कांडा के निवासी डॉ. विनोद बछेती को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में लगभग तीन दशकों तक सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले डॉ. बछेती की इस नियुक्ति को उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।

डॉ. विनोद बछेती की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम कांडा के प्राथमिक विद्यालय से हुई, जो वर्तमान में बंद हो चुका है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की और अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सरोकारों के बल पर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई। वर्तमान में उनके पैरामेडिकल संस्थान दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों में संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से वे युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल स्तर से की थी। संगठन में लगातार करीब 30 वर्षों तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसी लंबे संगठनात्मक अनुभव और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. बछेती की नियुक्ति से कोट विकासखंड ही नहीं, बल्कि पूरे पौड़ी गढ़वाल जनपद और उत्तराखण्ड समाज में खुशी का माहौल है। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : शांति भंग कर अराजकता फैलाने वालों पर कसी लगाम, 3 व्यक्ति गिरफ्तार

Thu Jul 23 , 2026
पौड़ी : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों एवं थाना क्षेत्र में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग एवं सत्यापन […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!