ग्रामीणों क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान की लापरवाही पर डीपीआरओ सख्त, 06 एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक

हरिद्वार : जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के बावजूद संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) द्वारा अपेक्षित सूचनाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। साथ ही, स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी में भी लापरवाही पाई गई। उन्होंने बताया कि स्वजल के अंतर्गत विकास खंडों को उपलब्ध कराए गए वाहनों का रोस्टर के अनुसार उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया तथा ग्राम पंचायतों में सूखे कूड़े के संग्रहण संबंधी आदेशों का समुचित अनुपालन एवं अनुश्रवण भी नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनपद हरिद्वार के सभी 06 सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के माह मई, 2026 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mon Jun 1 , 2026
कोटद्वार : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा प्रवेश जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में छात्र-छात्राओं के लिए आगामी प्रवेश संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की टीम ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विविध पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण जानकारियाँ विद्यार्थियों तथा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!