चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO बने दिनेश रावत और विनोद नैनवाल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सूचना तंत्र को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जनसंपर्क और संस्थानों के बीच समन्वय व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में तैनात दिनेश रावत और विनोद नैनवाल को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय का जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नियुक्त किया गया है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी।

मेडिकल कॉलेजों के बीच संवाद की कड़ी बनेंगे दोनों PRO

नई जिम्मेदारी के तहत दिनेश रावत और विनोद नैनवाल प्रदेश के मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभिन्न संस्थानों से जुड़ी सूचनाओं के संकलन और उनके प्रभावी संप्रेषण के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से सामने लाने की जिम्मेदारी भी दोनों अधिकारियों के पास रहेगी।

छात्रों और मरीजों से जुड़े मुद्दों पर भी रहेगा फोकस

दोनों जनसंपर्क अधिकारी छात्रों और मरीजों से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से सामने लाने के साथ विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। मेडिकल कॉलेजों में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में भी उनकी भूमिका अहम होगी।

अतिरिक्त जिम्मेदारी, दून अस्पताल का काम भी संभालेंगे

नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद दिनेश रावत और विनोद नैनवाल दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में अपने मूल दायित्वों का निर्वहन भी करते रहेंगे। यानी निदेशालय में PRO की भूमिका के साथ अस्पताल की जिम्मेदारियां भी दोनों अधिकारियों के पास बनी रहेंगी।

सूचना तंत्र को व्यवस्थित करने की दिशा में कदम

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना के आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी मिलने से चिकित्सा शिक्षा निदेशालय और प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा शिक्षण संस्थानों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को अधिक व्यवस्थित किए जाने की उम्मीद है। विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों को समयबद्ध तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने में भी नई व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना बारिश आधी रात आया सैलाब, 15 परिवारों के घर-दुकानों में घुसा पानी और मलबा

Tue Sep 22 , 2026
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिना बारिश अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा रिहायशी इलाके की ओर आ गया। रैला पंचायत के पालचरा गांव में पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो की एडिट-5 में टनल लीक होने के बाद […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!