धामी का “त्वरित एक्शन” मॉडल : सुबह सुनी फरियाद, शाम तक घर पहुंची सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और IAS बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली में जनता की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में है। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री के ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल की ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां सुबह मुख्यमंत्री के सामने रखी गई एक महिला की समस्या का शाम तक समाधान हो गया।

शिविर में स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार की आजीविका मजबूत करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने के कारण उनका प्रयास आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही सरकारी तंत्र सक्रिय हुआ। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और यह सुनिश्चित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश केवल फाइलों तक सीमित न रहें। उनके प्रभावी समन्वय और निरंतर मॉनिटरिंग के चलते शाम तक बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे IAS बंशीधर तिवारी की कार्यशैली की पहचान भी त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ अंजाम तक पहुंचाने की रही है। इस मामले में भी उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर जरूरतमंद महिला तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुबह फरियाद और शाम तक समाधान की यह तस्वीर मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और परिणामपरक कार्यशैली को दर्शाती है। साथ ही यह भी बताती है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए उनकी टीम भी उसी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

सिलाई मशीन मिलने के बाद बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार के सपने को नई उड़ान मिली है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ

Sun Jul 12 , 2026
150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण मुख्यमंत्री बोले- लोक संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय शिल्पकारों का सशक्तिकरण विकसित भारत की मजबूत आधारशिला केंद्रीय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!