नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी

गोपेश्वर (चमोली)। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति पहुंची है।

दरअसल जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंदिर मार्ग पर शिवेंद्र सिंह नेगी लंबे अर्से तक कारोबार करते रहे। कांग्रेस संगठन से जुड़े रहने के चलते वह सेवा दल के मजबूत स्तंभ भी रहे। कांग्रेस की तमाम गतिविधियों में वे अग्रणीय भूमिका में रहे। पपडियाणा गांव के निवासी शिवेंद्र नेगी हर एक के चेहते रहे। सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ कर भागीदारी करते रहते थे। व्यापार मंडल में भी उन्होंने तमाम दायित्वों का निवर्हन किया। राजनीति में आए तमाम उतार चढ़ावों के बावजूद वे कांग्रेस से ही जुड़े रहे। उनके निधन से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने उनके निधन को कांग्रेस के अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।  जन सरोकारों से जुड़े मंगला कोठियाल ने कहा कि शिवेंद्र नेगी का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से सामाजिक गतिविधियों को बडा धक्का लगेगा। उन्होंने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त

Sun Jun 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके चलते अब गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की उम्मींदे जग गई हैं। बताते चले कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर न होने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!