जनहित के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ तेजी को पूरा करें – सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए विभागों को जनहित के कार्यों में समन्वय के साथ परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा।

सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार करने से पूर्व चयनित स्थल का जियोलॉजिकल सर्वे एवं मृदा परीक्षण अनिवार्य रूप से करवाए जाने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा भू-गर्भीय समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने आवास विभाग को मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत निर्मित होने वाली पार्किंगों के कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाए जाने को कहा। जिन पार्किंग स्थलों का चयन भू-गर्भीय दृष्टि से उपयुक्त नहीं पाया गया है, उनके लिए जल्द नए स्थलों का चयन करने पर भी जोर दिया।

लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित मोटर मार्गों का सर्वेक्षण पूरा कर डीपीआर शासन को भेजे जाने और स्वीकृत मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी भूपाल सिंह चैहान ने बताया कि जनपद में 4 जुलाई 2021 से वर्तमान तक मुख्यमंत्री की ओर से 166 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 101 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष घोषणाओं पर विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई गतिमान है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, UKPSC PCS में मीनाक्षी भाटिया ने हासिल की 5वीं रैंक

Thu Jun 4 , 2026
आर्थिक संघर्षों के बीच मां के साथ किया काम, मेहनत और लगन के दम पर प्रशासनिक सेवा का सपना किया साकार ऋषिकेश : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पीसीएस परीक्षा-2024 में ऋषिकेश की प्रतिभाशाली बेटी मीनाक्षी भाटिया ने सामान्य वर्ग में 5वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!