खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, टिलर चलाकर दिया जैविक खेती का संदेश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध, टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री की इस पहल को किसानों के प्रति सम्मान और जैविक खेती को बढ़ावा देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : इन पांच जिलों में बारिश, तेज हवाओं के आसार

Tue Jun 16 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड में मानसून पूर्व गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ – के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!