चमोली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

गोपेश्वर (चमोली)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को चमोली जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूलों की घाटी के द्वार बंद, सैलानियों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sat Oct 31 , 2026
इस सीजन 35,261 देशी-विदेशी पर्यटकों ने किया प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का दीदार वन विभाग को मिला 67.07 लाख रुपये का राजस्व गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार 31 अक्टूबर को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। एक जून को खुले घाटी के द्वार पांच […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!