कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹192.47 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बांडावाली स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹163.80 लाख के कार्यों का शिलान्यास तथा ₹28.67 लाख के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन जन की सरकार जन के द्वार ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत धनौला के बांडावाली में ₹28.67 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। शिलान्यास किए गए कार्यों में विभिन्न ग्राम पंचायतों—मोटीधार, नालीकला, गढ़ बुरासखण्डा, सिल्ला, सरोना, छमरौली, क्यारा, फुलेत, सेरागांव, धनौला, कार्लीगाड, सेरकी, तिमली मानसिंह, चलचला एवं कैरवान करनपुर—में संपर्क मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेरकी, सरखेत, धनौला, क्यारा, कैरवान कनरपुर एवं अपर बगड़ाधोरण क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य, पुश्ता निर्माण एवं सीसी मार्ग निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, नारायण सिंह राणा, साक्षी थापा, सोनिया थापा, राकेश जवाङी, सुंदर सिंह पयाल, समीर पुंडीर, सुनील चमोली, कृपाल जवाङी, संजय राणा आदि उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योतिर्मठ में मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण

Thu Mar 19 , 2026
​ज्योतिर्मठ। सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार की संभावनाओं को तराशने के उद्देश्य से मशरूम उत्पादन पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काशीपुर से आए विख्यात मशरूम प्रशिक्षक शुभम बडोला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!