2027 के रण से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, नगर में उतारी नई टीम

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने गोपेश्वर में संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में उतरने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया।

नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की जिम्मेदारी संभालने का संदेश दिया गया।

विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने भी नई टीम से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

इस दौरान नंदप्रयाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीसिंह रौतेला, प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पल्लव, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य, विधि जिलाध्यक्ष भरत रावत, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, विजय हिंदूवाल, जिला सचिव योगेंद्र बिष्ट, सचिव मनमोहन ओली, जयवीर सिंह नेगी, बीएस बिष्ट, मनीष नेगी, ओमप्रकाश नेगी, अनूप भंडारी, मुकुल बिष्ट, गोपाल रावत आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार

Thu Sep 10 , 2026
-उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार हों ट्रेड गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रगति पोर्टल के माध्यम से आईटीआई में संचालित पीएम-सेतु और पीएम-एनएपीएस योजनाओं की समीक्षा करते हुए युवाओं के प्रशिक्षण, एनरोलमेंट, अप्रेंटिसशिप को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि आईटीआई में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!