राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आगाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम

नंदानगर : शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर, चमोली में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। नंदानगर के डेनबगढ़ फील्ड में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चमोली जिले के शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। नंदानगर स्थित डेनबगढ़ फील्ड में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

महिला 100 मीटर दौड़ में दीक्षा ने प्रथम स्थान, बबीता ने द्वितीय स्थान और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर महिला दौड़ में दीक्षा पहले, भावना दूसरे और करीना तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर महिला दौड़ में बबीता ने प्रथम, उर्मिला ने द्वितीय और अनिशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में रोहित ने प्रथम, भुवन ने द्वितीय और नितिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष 200 मीटर दौड़ में नैन सिंह पहले, रोहित दूसरे और भुवन तीसरे स्थान पर रहे।

लंबी कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में दीक्षा ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में नैन सिंह ने प्रथम, नितिश ने द्वितीय और प्रेम सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला हाई जंप में दीक्षा ने पहला स्थान, अनिशा ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष हाई जंप में नैन सिंह पहले, भुवन दूसरे और नितिश तीसरे स्थान पर रहे।

महिला गोला फेंक प्रतियोगिता में दीप्ति ने प्रथम, अनिशा ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष गोला फेंक में प्रेम सिंह पहले, नैन सिंह दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अनिशा और पुरुष वर्ग में रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले रेस प्रतियोगिता में दीक्षा, करीना, नैन और संदीप की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा के निर्देशन में खेल दिवस का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दीपा, डॉ. आशु रॉलेट, योगा ट्रेनर नीलम तथा अन्य कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। महाविद्यालय के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से खेल प्रतियोगिता का माहौल जीवंत बना रहा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने “आसरा गौशाला” का किया उद्घाटन, गौ संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व

Tue Mar 31 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने संकल्प फाउंडेशन द्वारा स्थापित “आसरा गौशाला” का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!