प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल की सुपुत्री एंजिल अग्रवाल ने सीबीएसई हाईस्कूल में 98.4% अंक किए हासिल 

कोटद्वार : CBSE हाईस्कूल परीक्षा में ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल की छात्रा एंजिल अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। अलकनंदा कॉलोनी निवासी एंजिल अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में वह प्रतिदिन 2 से 3 घंटे पढ़ाई करती थीं, जबकि परीक्षा के दौरान उन्होंने 6 से 7 घंटे तक स्वयं अध्ययन किया। तैयारी के लिए उन्होंने शिक्षकों के साथ-साथ यूट्यूब का भी सहारा लिया। एंजिल का लक्ष्य आगे चलकर एलएलबी की पढ़ाई कर न्यायाधीश बनना है। उनके पिता डॉ. आशीष अग्रवाल और माता डॉ. नीतिका अग्रवाल कोटद्वार गढ़वाल के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा गौड़ ने बताया कि एंजिल ने अंग्रेजी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा हिंदी कोर्स और सामाजिक विज्ञान में 99-99 अंक, विज्ञान में 97, अतिरिक्त विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 97 तथा गणित में 84 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रशासन ने एंजिल की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पिता डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि  एंजिल की इस उपलब्धि पर मुझे अत्यंत गर्व है। उसने हमेशा अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई की है। हमने उसे कभी दबाव में नहीं रखा, बल्कि उसकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एंजिल ने कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। आज के दौर में बच्चों के लिए सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल बहुत जरूरी होता है, जो हमने देने का प्रयास किया। मुझे विश्वास है कि वह आगे भी अपने लक्ष्य की ओर इसी लगन से बढ़ती रहेगी और एक दिन न्यायाधीश बनकर समाज की सेवा करेगी।

माता डॉ. नीतिका अग्रवाल ने बताया कि एंजिल बचपन से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही है। उसकी सफलता उसके नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास का परिणाम है। हमने हमेशा उसे संतुलित जीवन जीने की सीख दी, जिसमें पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए। परीक्षा के समय उसने पूरी लगन से तैयारी की और अपने लक्ष्य को सामने रखकर मेहनत की। एक मां के रूप में मैं उसकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करती रहेगी और अपने सपनों को साकार करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम – ऋतु खंडूड़ी भूषण

Fri Apr 17 , 2026
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को विधायिका में सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!