पौड़ी : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा रांसी स्टेडियम पौड़ी में आयोजित जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में दो दिनों में 389 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चयन ट्रायल के प्रथम […]

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस बार गैरसैंण के भराड़ीसैंण में नहीं होगा। सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस साल भराड़ीसैंण में बजट सत्र […]

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक की निजमुला घाटी के धारकुमाला गांव के ग्रामीण एक अदद सड़क को दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर धारकुमाला गांव को सड़क संचार सुविधा से जोड़ने की गुहार लगाई है। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला तथा प्रधान महेंद्र […]

चमोली। ​ज्योतिर्मठ प्रखंड के पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सलूड़-सेलंग मोटर मार्ग पर चल रहे घटिया निर्माण और कार्य में भारी लेट-लतीफी को लेकर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए पीएमजीएसवाई और कार्यदायी संस्था क्रिस्टल कंपनी के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला […]

देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 13 अगस्त को जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को आवश्यक सावधानियां बरतने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के […]

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने 13 से 17 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए पांच दिवसीय मौसम चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, […]

नीलकंठ/यमकेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में प्रशासन की मुहिम जारी है। कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद नीलकंठ क्षेत्र में गुरुवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन […]

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के लगभग 156 विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा, हर घर झंडा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय बैंड एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट करते हुए ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारों से नगरवासियों […]

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने आरोपों के सत्यापन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन […]

देहरादून। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने देहरादून में सामूहिक मुंडन कर विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारियों ने सरकार से गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की। सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, दुर्गा […]

Share
error: Content is protected !!