पौड़ी गढ़वाल : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

पौड़ी : विकासखंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोटि के राजस्व ग्राम दुर्गाकोट में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने ने की।

शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शौचालय, सोलर लाइट एवं स्वरोजगार से जुड़ी मांगें रखीं। पेयजल समस्या पर जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा 32 गांवों की समस्या के स्थायी समाधान हेतु 6.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

पीएमजीएसवाई अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र आगे बढ़ाने की जानकारी दी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने गांव की महिलाओं द्वारा उठाई गई शौचालय निर्माण की मांग पर बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं और जल्द निर्माण कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने, जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट लगाने तथा स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, जिस पर संबंधित विभागों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन समय से मिलने पर संतोष भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेडा में जिला योजना 2025-26 से निर्मित सुरक्षा दीवार एवं विद्यालय के मिड-डे मील का निरीक्षण किया। साथ ही खंडाह में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे स्थल विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी रणजीत सिंह रावत, बाल विकास परियोजना अधिकारी उर्मिला बधानी, एई पेयजल निगम काजल रावत,जेई लघु सिंचाई निकिता, ग्राम विकास अधिकार नितिन सिंह सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास जंगल में लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू

Fri May 22 , 2026
पौड़ी : वर्तमान फायर सीजन के दृष्टिगत जनपद में आगजनी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। संभावित खतरे को देखते हुए जनपद की समस्त फायर सर्विस टीमों को 24×7 अलर्ट मोड पर रखा गया है। आग लगने की प्रत्येक सूचना पर फायर यूनिट्स द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!