हरिद्वार में युवती का फूटा गुस्सा, फोटो खींच रहे युवक की बीच सड़क कर दी पिटाई

बहादराबाद : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित काली मंदिर चौक पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ऑटो में सफर कर रही एक युवती ने साथ बैठे युवक पर चोरी-छिपे फोटो खींचने का आरोप लगाया। युवती ने युवक की हरकत का विरोध करते हुए बीच सड़क पर ही उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई और थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, युवती ऑटो में सफर कर रही थी। इसी दौरान ऑटो में बैठा एक युवक मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें लेने लगा। शुरुआत में युवती को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, लेकिन जब उसे यकीन हो गया कि युवक उसकी फोटो खींच रहा है, तो उसने तुरंत विरोध जताया।

गुस्साई युवती ने ऑटो रुकवाया और युवक को नीचे उतारकर उसकी जमकर फटकार लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ने युवक के बाल पकड़कर कई थप्पड़ भी मारे। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक की हरकत को गलत बताते हुए उसे खरी-खोटी सुनाई।

बाद में लोगों की मौजूदगी में युवक के मोबाइल से खींची गई तस्वीरें डिलीट कराई गईं। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए युवती से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। हालांकि, युवती ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं, सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच युवती की हिम्मत और गलत के खिलाफ उठाए गए कदम की सराहना की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नो व्हीकल डे पर पैदल कार्यालय पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश

Sun May 17 , 2026
पौड़ी : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्राधिकरण की सचिवएवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में शुक्रवार को “सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत “नो व्हीकल डे” मनाते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!