गंगा घाटों पर बढ़ी सतर्कता, पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लक्ष्मण झूला : चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से यात्रा मार्गों के साथ-साथ लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा घाटों के किनारे चिन्हित खतरनाक घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी साइन बोर्ड एवं जन-जागरूकता बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर ऐसे जोखिमपूर्ण स्थानों एवं सड़क मार्गों की पहचान की जा रही है, जहाँ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता आवश्यक है। चिन्हित स्थलों पर स्पष्ट एवं प्रभावी संदेशों वाले साइन बोर्ड लगाकर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को गंगा घाटों पर सावधानी बरतने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सभी यात्रियों एवं आमजन से अपील है कि वे लगाए गए साइन बोर्डों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद पर हंगामा, बजरंग दल का प्रदर्शन, दो दिन में माफीनामे की मांग

Tue Apr 21 , 2026
देहरादून: लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को देहरादून में भी स्थिति गरमा गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चकराता रोड और एक मॉल स्थित लेंसकार्ट शोरूम में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!