ऑपरेशन प्रहार के तहत रिखणीखाल में सत्यापन अभियान, नौकर का सत्यापन न कराने पर दुकान स्वामी का 10 हजार चालान

पौड़ी : पुलिस मुख्यालय से संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा कस्बा रिखणीखाल क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक दुकान संचालक द्वारा अपने यहां कार्यरत नौकर का सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया। जांच में नौकर गोविन्द (उम्र 27 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर (उ.प्र.) का विवरण CCTNS/ICJS पोर्टल पर चेक करने पर उसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट एवं गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत पाए गए। इस पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गयी तथा दुकान स्वामी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत ₹10,000/- का चालान किया गया।

पुलिस की अपील

सभी नागरिक अपने यहां कार्यरत घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौंख जोगीधारा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश

Sat Apr 4 , 2026
ज्योतिर्मठ।  गौंख विकास संघर्ष समिति’ के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने भेना से इंदिरा प्वाइंट होते हुए गौंख-जोगीधारा तक जाने वाले संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर समस्या की समाधान की मांग उठाई ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!