एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

जयहरीखाल : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। दिन की शुरुआत सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत आशियाना राधा देवी वृद्धाश्रम के भ्रमण से हुई।

वृद्धाश्रम पहुँचकर स्वयंसेवकों ने वहाँ निवास कर रहे वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनके जीवन के अनुभवों को सुना। इस दौरान कई बुजुर्गों ने अपने संघर्ष, परिवार और जीवन के अनमोल अनुभव साझा किए, जिससे स्वयंसेवकों को जीवन के प्रति नई दृष्टि मिली। स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ हल्की मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित कीं गयीं । शिविर की ओर से वृद्धजनों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम की साफ-सफाई में भी सहयोग दिया ।

दिन के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने जयहरीखाल गाँव में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गाँव के विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ गाँव, स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने जीवनधारा आश्रम के पुस्तकालय में समय व्यतीत किया, जहाँ उन्हें शैक्षिक और प्रेरणादायक सामग्री पढ़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर सतपुली के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाऊस ऑफ हिमालयास के उत्पाद किये भेंट

Sat Mar 21 , 2026
देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयास के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेंट किया।

You May Like

Share
error: Content is protected !!