चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत

देवाल (चमोली)। ब्लाॅक के चिडिंगा के पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थराली थाना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब नौ बजे सूचना मिली कि चिडिंगा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थराली से पुलिस बल तथा डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आल्टोकार (यूके 11 टीए 3040) सड़क से लगभग 100 से 120 मीटर नीचे खाई में गिरा पाया गया। वाहन में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल की शिनाख्त देवाल ब्लाॅक के कोठी भूल्यूडा निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई। स्थानीय लोगों तथा पुलिस टीम की सहायता से घायल को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह

Sat Mar 21 , 2026
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का नंदा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!