उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में सुबह ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं और दृश्य बेहद मनमोहक नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई थी। इसके असर के रूप में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी है।

विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले एक से दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना, राष्ट्रपति मुर्मू रहीं मौजूद

Thu Mar 19 , 2026
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के दौरान द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना की गई। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संतों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मौजूद रहीं। यह श्रीराम यंत्र दो वर्ष पूर्व जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती द्वारा अयोध्या […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!