मुख्यमंत्री धामी से वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में की शिष्टाचार भेंट 

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री धामी ने किया संवाद

Mon Nov 17 , 2025
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किए होंगे। उन्होंने सभी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!