छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत

 

देहरादून। देहरादून निवासी एक व्यक्ति के द्वारा थाना पटेल नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र 01 युवक द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया , जिसके आधार पर थाना पटेल नगर पर मु0अ0स0- 796/2026धारा 74/79/351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त साकिब को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वादी की पुत्री के द्वारा पूर्व में थाना बसंत विहार पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जो वर्तमान में मा० न्यायालय में विचाराधीन है तथा अभियुक्त द्वारा उक्त मुकदमे को वापस लेने तथा अपने बयानों को बदलने के लिए लगातार पीड़िता पर दबाव बनाकर उसे धमकाया जा रहा था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

साकिब पुत्र अली हसन निवासी – कावली रोड, देहरादून, उम्र – 26 वर्ष

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनपीए वसूली में लापरवाही पर तीन शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Fri Oct 30 , 2026
जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की समीक्षा बैठक में अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह सख्त, वेतनवृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश रुड़की। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार ने एनपीए वसूली में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!