कोटद्वार : GGIC ने जीता अस्मिता फुटबॉल लीग फाइनल

कोटद्वार : खेलो इंडिया के अंतर्गत दो दिवसीय अस्मिता फुटबॉल लीग का आयोजन जिला फुटबॉल संघ पौड़ी  द्वारा शशिधर भट्ट सपोर्ट स्टेडियम गाडीघाट मे कराया गया। इस प्रतियोगिता के फाइनल बालिका वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनीता आर्या जी मौजूद रहीं।
 
यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की बालिका वर्ग की 8 क्लब टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मुकाबले में जीजीआईसी कोटद्वार की टीम ने हैप्पी होम स्कूल को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। अपने संबोधन में अनीता आर्या ने सभी छात्राओं को मोबाइल फोन से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी और योग व खेल के महत्व के बारे में बताया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर फुटबॉल कोच महेंद्र रावत, शिवा चौधरी,सतीश मौर्या, सिद्धार्थ रावत, तरुण ईस्टवाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गड्ढों में गुम हुई सड़क, तीन दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में जोखिम भरा सफर

Fri Oct 30 , 2026
कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला, भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गृह क्षेत्र की सड़क बदहाल गोपेश्वर (चमोली)। देवखाल से पोखरी तक गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर सफर करना ग्रामीणों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बची […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!