पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा

पौड़ी : युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए ऑनलाइन फिटनेस एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महोत्सव के विभिन्न चरणों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि द्वितीय सप्ताह में आयोजित पुश-अप/स्क्वाट चैलेंज में जुबिन नौटियाल ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय तथा सार्थक बुटोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माई उत्तराखण्ड माई प्राइड प्रतियोगिता में अंजू रावत प्रथम, वंशिका नेगी द्वितीय तथा तनुजा रावत तृतीय स्थान पर रहीं।

तृतीय सप्ताह की स्किपिंग प्रतियोगिता में अरमान कुमार ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय तथा साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसी नेगी प्रथम, विकास चन्द्र द्वितीय तथा तनुजा तृतीय स्थान पर रहीं।

चतुर्थ सप्ताह की फिटनेस फिनाले प्रतियोगिता में मुस्कान नेगी ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय तथा हिमांशु रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वन मिनट वन स्किल प्रतियोगिता में आयुष सिंह प्रथम, अंकित द्वितीय तथा सचिन सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रथम सप्ताह के विजेताओं को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सप्ताह के विजेताओं को आगामी 10 सितंबर, 2026 को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पुरस्कार राशि विजेताओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon Sep 7 , 2026
कोटद्वार : 02 सितंबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है, जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-205/2026, धारा 137(2) BNS […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!