केदारनाथ धाम में ऑपरेशन कालनेमि, बिना पुलिस सत्यापन वाले 15 बाबाओं पर सख्त कार्रवाई

केदारनाथ : श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखने के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज 18 जुलाई को केदारनाथ धाम में एक वृहद चेकिंग अभियान ”ऑपरेशन कालनेमि” चलाया गया। यह संयुक्त कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा सम्पादित की गई।

अभियान के दौरान धाम में रह रहे  बाबाओं के पहचान पत्रों तथा उनके पुलिस सत्यापन (Police Verification) की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ बाबा बिना किसी वैध पुलिस सत्यापन के ही केदारनाथ क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले इन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत तत्काल चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त, जांच में कुछ ऐसे बाबा भी चिन्हित किए गए जिनके पास कोई वैध आधार कार्ड उपलब्ध नहीं था।

 सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस टीम द्वारा उनका भी चालान काटा गया और उन्हें तुरन्त केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड के लिए रवाना कर दिया गया। इस पूरी संयुक्त कार्यवाही के तहत टीम द्वारा कुल 15 चालान किए गए। प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम की सुरक्षा और मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और निष्कंटक बनाए रखने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की औचक चेकिंग और दंडात्मक कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के उपचार का जिम्मा उठाएगा जिला प्रशासन, आरबीएसके से अधिक खर्च पर राइफल क्लब फंड से मिलेगी सहायता

Sat Jul 18 , 2026
रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों को समय पर मिलेगा उपचार, “कोई बच्चा इलाज से नहीं रहेगा वंचित: डीएम डॉ0 चौहान जिले में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों चिन्हीकरण; एवं उपचार की डीएम ने की समीक्षा, अब तक 16 बच्चों का चिन्हीकरण; हर संभव सहायता के निर्देश बच्चों की जिंदगी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!