कोटद्वार : रामदयालपुर वासियों का 20 साल का इंतजार खत्म, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 35, त्रिलोकपुर स्थित ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का क्षेत्रवासियों के साथ लोकार्पण किया। लगभग 20 वर्षों से क्षेत्रवासी इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि जंगल से सटे क्षेत्र होने के कारण लंबे समय तक इस मार्ग का निर्माण संभव नहीं हो पाया था, लेकिन निरंतर प्रयासों एवं जनहित के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के चलते आज यह बहुप्रतीक्षित कार्य पूरा हो सका है। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से ग्राम रामदयालपुर के निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही सिडकुल ग्रोथ सेंटर आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के लिए भी यह मार्ग अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भी वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि जनहित एवं विकास के कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशिबाला केष्टवाल, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल, कमल नेगी, राजेंद्र जेजेडी, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र, ज्योति जखमोला, महामंत्री भाबर मंडल अभिषेक नेगी, पूर्व सैनिक कुबेर जलाल, सुदर्शन, मनीष भट्ट, राजीव डबराल, राकेश नेगी, गिरीश गौड़, अनिल गौड़, पूजा रावत, राखी मेहरा, केशव ममगांई, शुभम गौड़, संग्रामी देवी, गीता देवी एवं रमाला देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांवड़ मेले की तैयारियों का कमिश्नर आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव तक किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Fri Jun 26 , 2026
लक्ष्मणझूला : आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं हेतु अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के उद्देश्य से आज कमिश्नर गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप द्वारा लक्ष्मणझूला से श्री नीलकंठ महादेव तक का विस्तृत स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा मेले से संबंधित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!