जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व रक्तदाता सप्ताह के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से नगर पालिका परिषद जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 43 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य उत्तराखंड ब्लड सेंटर की टीम ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। नगर पालिका परिषद जोशीमठ, व्यापार मंडल जोशीमठ तथा शाकंभरी डायग्नोस्टिक फार्मा एवं लैब का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस दौरान रूप सिंह, यशपाल डूंगरियाल, नैन सिंह भंडारी, किशोर सिंह एवं प्रदीप नौटियाल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओवरटेक विवाद के बाद श्रीनगर पुलिस की तत्परता, 6 लोगों का चालान

Fri Jun 19 , 2026
श्रीनगर : बीती 17 जून को राकेश राणा निवासी छावनी बाजार, जोशीमठ जनपद चमोली द्वारा कोतवाली श्रीनगर में सूचना दी गई कि वह अपनी सवारी लेकर हरिद्वार जा रहे थे। यात्रा के दौरान मार्ग में कुछ वाहन चालकों द्वारा उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर आपसी कहासुनी हो गई, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!